जंगल के राजा ने अकेली भैंस पर किया हमला तो भैंस के दोस्त ने संभाला मोर्चा, शेर को दी ऐसी पटखनी की भागता दिखा जंगल शिकारी

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। जंगल में उसकी एक दहाड़ से ही परिदृश्य बदल जाता है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग मुस्कुरा गए! क्योंकि भैया, शेर का नाम सुनते ही हमारे मन में एक भयानक शिकारी की कल्पना आती है। लेकिन लोग दंग रह गए जब एक भैंस ने 'किंग ऑफ जंगल' को उठाकर पटक दिया।
कुछ उपयोगकर्ता ने कहा कि क्या तुम 'राजा' बन जाओगे..। यह वीडियो सिर्फ छह सेकंड का है। तस्वीर में एक शेर एक भैंस को दबोचे बैठा है। पास में दो अन्य भैंस भी हैं। इनमें से एक अपने साथी को बचाने के लिए शेर पर हमला करता है। यह हमला इतना भयानक है कि शेर हवा में उछल जाता है।
क्या 'जंगल का राजा' बनेगा रे तू...
13 सितंबर को, माइक्रोब्लॉगिंग साइट @ThebestFigen ने जंगल का वीडियो पुन पोस्ट किया। उनका कैप्शन अद्भुत था! समाचार लिखे जाने तक, इस क्लिप को 7 लाख 41 हजार व्यूज और 19 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, लगभग 2 .5 उपयोगकर्ताओं ने कमेंट भी किए हैं।
ये भी पढ़े : अगले कुछ घंटों में राजस्थान के इन जिलों में होगी तेज बरसात, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
एक व्यक्ति ने लिखा, "क्या जंगल का राजा बनेगा रे?" एक और व्यक्ति ने पूछा कि क्या भैंस शेर से ज्यादा साहसी होते हैं? अन्य लोगों ने कहा कि टाइगर जंगल के असली राजा हैं, और शेर का प्रचार शानदार है। वैसे, आप इस पूरे मुद्दे पर क्या विचार करते हैं? आप कमेंट में बता सकते हैं।