Aaj ka Mosam: मौसम का जल्द बिगड़ेगा मिजाज, दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अक्टूबर का महीना लगभग आधा जा चुका है और मौसम करवट ले रहा है। सुबह और शाम लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। उत्तर भारत के कई इलाकों में दिन के समय धूप की चमक लोगों का पसीना भी निकाल रही है।
 
delhi me barish ka update

नई दिल्ली :- अक्टूबर का महीना लगभग आधा जा चुका है और मौसम करवट ले रहा है। सुबह और शाम लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। उत्तर भारत के कई इलाकों में दिन के समय धूप की चमक लोगों का पसीना भी निकाल रही है। वही बात करें उत्तर भारत के कई राज्यों की, तो वहां पर दिन निकलते ही धूप खिल जाती है। तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है लेकिन रात कपकपा रही है।

देश के कई हिस्सों में मानसून विदा हो चुका है। लेकिन दक्षिण भारत की कई जगह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश बिल्कुल जा चुकी है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग द्वारा बिजली की कड़कराहट और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश की चेतावनी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी की माने तो उत्तर भारत में स्थित दिल्ली- एनसीआर के साथ कई राज्यों के तापमान में जल्द ही गिरावट देखने को मिलेगी। यही हाल हरियाणा, पंजाब और राजस्थान का भी रहने वाला है। दिल्ली में ज्यादातर टेंपरेचर 37 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है।

इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना बताई गई है। बता दे की अक्टूबर के जाते- जाते बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वही त्यौहारी सीजन में जो लोग किसी काम से बाहर निकलेंगे, वह ध्यान रखें क्योंकि बारिश के बाद दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट हो सकती है।

इलाकों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी द्वारा उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की उम्मीद बताई गई है और आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 14 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वही बात करें यदि नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर की तो वहां भी 14 अक्टूबर के बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है। राजस्थान के जोधपुर, अजमेर और जयपुर के कई इलाकों में 15 अक्टूबर के बाद बारिश हो सकती है। बता दे की बारिश के साथ ही सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।

Tags