चुनावों से पहले इस बड़ी योजना का विस्तार करने की तैयारी में मोदी सरकार, आपको मिलेगा यह फायदा

विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिन राज्यों में इलेक्शन होने हैं, वहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
 
modi sarkar new rule

नई दिल्ली :- विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिन राज्यों में इलेक्शन होने हैं, वहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

इसी कड़ी में मोदी सरकार भी गरीब परिवारों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो केंद्र सरकार गरीबों के लिए चलाई जा रही मुफ्त अनाज वितरण योजना 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' को बढ़ावा देने की तैयारी में है।

81 करोड लोगों को होगा फायदा

यदि इस योजना का विस्तार किया किया जाता है तो सीधे- सीधे 81.35 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा 23 दिसंबर 2022 को इस योजना की घोषणा की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हालिया दिनों में खाद्य और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यही देखते हुए सरकार द्वारा ऐसा निर्णय लिया जा सकता है। एक अधिकारी की माने तो पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात से स्थिति खराब हो सकती है।

युद्ध की वजह से भी हो सकता है योजना का विस्तार

हाल ही के दिनों में इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हो चुका है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था डगमगा सकती है और इसका असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा महंगाई भी बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

इन्वेस्टमेंट इनफॉरमेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी की मुख्य अर्थशास्त्री आदिति नायर ने बताया कि इस युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे खाद्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होने का अनुमान है।

Tags