हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खुदाई के दौरान मिली खाटू श्याम जी की पुरानी मूर्ति, दर्शन को उमड़े लोग

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ऐसा वाक्या नजर आया है जिसे देखकर खाटू श्याम जी के भक्त खुशी से झूम उठे हैं। अमूमन ऐसा देखा गया है की खुदाई के दौरान पुरानी चीज मिलती रहती हैं जो किसी न किसी कारणवश दबी रह गई थी। अब कुरुक्षेत्र के सुभाष नगर में एक खाली प्लाट की खुदाई के दौरान खाटू श्याम बाबा की मूर्ति मिली है। सभी लोग इसे देखकर हैरान है। लोगों का हुजूम उमड़ गया है।
खड्डे की खुदाई के दौरान मिली मूर्ति
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सुभाष नगर में एक प्लाट पर लिफ्ट लगाने का काम किया जा रहा था। जिसके लिए खड्डे की खुदाई की जा रही थी। इस काम के लिए 5 फीट का खड्डा खोदा जाना था। एकादशी के दिन जब इस खड्डे की खुदाई की जा रही थी, तब जेसीबी को इस काम के लिए बुलाया गया। सभी लोग अपना- अपना काम कर रहे थे।
तब अचानक से मजदूरों को जमीन से एक पत्थर दिखाई दिया। जब वहां से मिट्टी हटाई गई तो बाबा खाटू श्याम की मूर्ति दिखाई दी। अब तो आलम यह है कि यह मामला पूरे क्षेत्र भर में फैल गया और लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं।
किया जाएगा मंदिर का निर्माण
जब इस मकान के मालिक से बात की गई तो उन्होंने माना कि यहां पर जो मूर्ति निकली है, यह काफी वर्ष पुरानी हो सकती है। खाटू श्याम प्रेमियों के लिए वह यहां मंदिर का निर्माण भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद श्याम बाबा के भक्त हैं और श्याम बाबा ने उन्हें आशीर्वाद स्वरुप यह मूर्ति भेंट की है।
उन्होंने बताया कि वह 20 सालों से इस प्लांट के मालिक हैं। काफी समय से इस जगह पर काम चल रहा था। अब यह मूर्ति मिली है तो इसे श्याम जी का आशीर्वाद समझकर मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। फिलहाल इस मूर्ति को देखने के लिए कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के लोग पहुंच रहे हैं।