Gold Price Today: नवरात्रि मे चांदी की कीमतों मे आई 300 रुपये की गिरावट, तो औंधे मुंह गिरा सोने का ताजा भाव

सोना-चांदी खरीदारों के लिए एक गुड न्यूज निकलकर आई है। आज सोने और चांदी की कीमतें घटी हैं। आज (सोमवार, 16 अक्टूबर, 2023) को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि ग्लोबल ट्रेंड कमजोर हो गया है।
 
16 october gold silver price

Sona-Chandi: सोना-चांदी खरीदारों के लिए एक गुड न्यूज निकलकर आई है। आज सोने और चांदी की कीमतें घटी हैं। आज (सोमवार, 16 अक्टूबर, 2023) को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि ग्लोबल ट्रेंड कमजोर हो गया है। दस ग्राम सोना भी गिरावट के बाद सस्ता हुआ है। एक किलो चांदी का मूल्य भी घट गया है, जो अब 74,000 रुपये में बिक रही है। यह जानकारी HDFC Securities ने दी है।

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 350 रुपये घटकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना प्रति 10 ग्राम 60,500 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी की ताजा कीमत

Delhi में भी चांदी की कीमत 300 रुपये गिरकर 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

सोने की विदेशी बाजार में गिरावट

सोना विदेशी बाजारों में 1,912 डॉलर प्रति औंस से गिर गया, जबकि चांदी 22.50 डॉलर प्रति औंस से गिर गई।

दिवाली पर महंगा हो सकता है सोना

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि इस दिवाली पर सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 61 हजार रुपये तक पहुंचने की संभावना है। वर्तमान बाजार मूल्य से सोना लगभग 1,000 रुपये अधिक है। चांदी की कीमत भी दिवाली तक 75 हजार रुपये प्रति किलोग्राम होने की उम्मीद है।

हॉल मार्किंग क्या है?

1 जुलाई 2021 से सरकार ने हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। गोल्ड पर अब तीन संकेत हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी ग्रेड और HUID (छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड) शामिल हैं। 24 कैरेट का सोना सबसे प्योर है। 24 कैरेट गोल्ड के गहने बनाए नहीं जाते हैं। 18 से 22 कैरेट का गोल्ड ज्वैलरी में प्रयोग किया जाता है। शुद्ध सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क को अवश्य देखें। यदि आपके पास हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है, तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।
 

Tags