Haryana News: हरियाणा सरकार का आदेश, अब राजस्थान से शादी करके आई महिलाओं को इस सर्टिफिकेट की सुविधा नहीं मिलेगी, जानिए क्या होंगे नुकसान

 
Haryana News: हरियाणा सरकार का आदेश, अब राजस्थान से शादी करके आई महिलाओं को इस सर्टिफिकेट की सुविधा नहीं मिलेगी, जानिए क्या होंगे नुकसान

Haryana News: हरियाणा सरकार ने धीरे-धीरे जोर का झटका दिया है। राजस्थान से शादी करके हरियाणा आने वाली महिलाओं को अब BC A या BC B सर्टिफिकेट या आरक्षण नहीं मिलेगा। नारनौल की एडीसी मैडम वैशाली सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार राजस्थान से शादी करके 15 साल तक हरियाणा में रहने वाली महिला को BC का प्रमाणपत्र मिल सकेगा। उनका कहना था कि हरियाणा सरकार ने ऐसे निर्णय चुपचाप लिए हैं। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में राजस्थान से अधिक महिलाएं शादी करके आती हैं, इससे सबसे अधिक नुकसान इन जिलों को होगा।

महिलाएं नौकरी से हो जाएंगी वंचित

सरकार ने कहा कि 15 साल के स्थायी निवास के बाद महिलाओं को शिक्षा या नौकरी के लिए आवेदन करने का अधिकार मिलेगा। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के जनप्रतिनिधियों को भी विचार करना चाहिए। उन्हें इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करके हालात को समझाना चाहिए।

Tags